रात को सोते समय गुड़ खाया फिर जो हुआ वह चौकाने वाला था |

रात को सोते समय गुड़ खाया फिर जो हुआ वह चौकाने वाला था 

मीठा खाना सभी को पसंद होता है। भारत में लगभग आधी से ज्यादा जनसंख्या को मीठा खाना पसंद है। इसीलिए यहाँ सबसे अधिक चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की अधिक चीनी खाना हमारे शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है। यही कारण की डॉक्टर भी चीनी का सेवन कम करने की सलाह देते है। क्योंकि वो जानते है की यह हमारे शरीर के लिए कितना घातक साबित हो सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर में मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियां पैदा हो जाती है। जो अंदर ही अंदर से हमारे शरीर को खत्म करने का काम करती है। अधिक मीठा खाने से न सिर्फ आपको मधुमेह होती है इसके साथ साथ बहुत सारी खतरनाक बीमारियां भी हमारे शरीर को लग जाती है।
लेकिन अगर आप मीठा खाने के शौकीन है और चाह कर भी मीठा खाना नहीं छोड़ सकते तो आपके लिए सबसे अच्छा रहता है गुड़ का सेवन करना। गुड़ का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा तो रहता ही है इसके साथ साथ यह आपके मीठा खाने की चाह को भी पूरा कर देता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को स्वास्थ लाभ भी होते है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका पेट भी खराब हो सकता है और आपके शरीर पर गर्मी के कारण दाने भी पैदा हो सकते है। क्योंकि गुड़ की तासिर गर्म होती है। इसी कारण इसका सेवन भी एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए तभी आपको इसका फायदा होता है।

Google
अगर आप गुड़ का सेवन लगातर 7 दिनों तक करते है तो आपको बहुत सारे स्वास्थ संबंधित फायदे इससे देखने को मिलते है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे है की गुड़ का सेवन लगातार करने से आपके शरीर को क्या क्या फायदे होते है। गुड़ का सेवन करने से जो जो फायदे होते है वह कुछ इस प्रकार है।
सर्दी होने पर :-
सर्दी के दिनों में गुड़ का उपयोग करना आपके लिए दवाई के समान साबित होता है। क्योंकि गुड़ की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसके कारण यह सर्दी, जुकाम और कफ से आपको राहत देने में बहुत मदद करने का काम करता है। इसके लिए आप गुड़ को दूध या चाय के साथ इस्तेमाल कर सकते है।
आयरन की कमी दूर करे :-
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो इसमें गुड़ आपकी काफी मदद कर सकता है। क्योंकि गुड़ में यह बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए डॉक्टर भी इस रोग में गुड़ का सेवन करने की सलाह देते है।
गैस बनने की समस्या दूर करे :-
अगर आपको पेट में गैस बनने की समस्या होती है तो आप प्रतिदिन एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन करें। ऐसा करने से पेट में ठंडक पैदा होती है और इसका सेवन करने से शरीर में गैस भी नहीं बनती।
मधुमेह नियंत्रित करे :-
मधुमेह के रोगी को मीठा खाना बिल्कुल मना होता है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग है जिनसे बिना मीठा खाये रहा ही नहीं जाता ऐसे में अगर वह चीनी का सेवन करते है तो यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन अगर वह चीनी की जगह गुड़ का सेवन करते है तो ऐसा करने से मधुमेह भी नियंत्रित रहता है और आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है।
वजन कम करे :-
क्या आप जानते है की वजन कम करने के लिए भी गुड़ का उपयोग किया जा सकता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करके गुड़ हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करता है। इसीलिए जिनको अपना वजन कम करना है उनको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।
पेट की समस्या :-
जी हां गुड़ पेट की समस्याएं खत्म करने के लिए एक बहुत ही आसान और लाभदायक उपाय होता है। यह पेट में गैस बनना और पाचक क्रिया से जुड़ी अन्य समस्या को हल करने का काम करता है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करना पाचक क्रिया में सहयोग करता है।

Comments