आँतों में जमी सारी गन्दगी को बाहर कर देगा यह असरदार नुस्खा || Cleanse Your Colon Effectively In Hindi

आँतों में जमी सारी गन्दगी को बाहर कर देगा यह असरदार नुस्खा || Cleanse Your Colon Effectively In Hindi

इस बात से तो आप सभी सहमत होंगे की पेट हमारे शरीर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। पेट में अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो उसका पूरा असर हमारे बाकी शरीर पर भी होता है। ऐसे कई कारण हैं जिस कारण पेट की समस्याएं बढ़ रही हैं। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि पेट का रोग शरीर के अन्य रोगो का जनक होता है। हमारे शरीर की बीमारियां पेट से ही शुरू होती है। इसीलिए जरूरी है की हमारा पेट स्वस्थ होना चाहिए। लेकिन लोग गलत लाइफ स्टाइल और गलत खानपान की वजह से आये दिन किसी ना किसी समस्या से आहत जरूर रहते हैं।
पूरा वीडियो यहाँ देखें :-
YouTube
इसीलिए हमें अपने पेट की व आंतो की सफाई जरूर कर लेनी चाहिए। तो अब हम आपको बताते है की कैसे हम अपने पेट की सफाई कर सकते हैं क्योंकि पेट में जो आंतें हैं अगर उनकी सफाई हो जाएगी तो पेट अपने आप साफ़ हो जाएगा।
पानी से सफाई करें :-
आंतों की सफाई के लिए पानी एक औषधि की तरह काम करता है। प्रतिदिन अगर हम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करें तो हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। इसकी जगह पर आप जूस का भी सेवन कर सकते हैं। पानी हमारे शरीर मेटाबोलिक प्रक्रिया ठीक करता है। इसीलिए अपने पेट की सफाई करने के लिए दिन भर में कम से कम चार पांच लीटर पानी का सेवन जरूर करें।
सेब से पेट की सफाई करें :-
आँतों की गंदगी को दूर करने के लिए आप रोज सुबह सेब के जूस के साथ थोड़ा सा नीबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते है और साथ ही साथ शरीर स्वस्थ बना रहता है।
दही से पेट की सफाई करें :-
अगर कोई व्यक्ति हमेशा पेट की समस्या से परेशान रहता है तो उसे हमेशा भोजन के साथ दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही को पेट और आंत के लिए सबसे उत्तम भोज्य पदार्थ माना जाता है। इसका सेवन व्यक्ति के पेट की सभी समस्याओं का एक इलाज है।

Comments