केले का सेवन करने से पहले इसे जरूर देखें || Do You know what happen with your body when you eat banana

केले का सेवन करने से पहले इसे जरूर देखें || Do You know what happen with your body when you eat banana

केला पूरी दुनियां में सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाला फल है। केला खाने में इतना स्वादिष्ट होता है की जो इसको खाना पसंद करते है उनको केले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। इसका सेवन करने से हमें लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती और इसका सेवन करने से सारा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। केला एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है।
केला खाना न सिर्फ हमारी भूख मिटाता है। इसके साथ साथ केला सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत अधिक फायदे भी होते है। इसका सेवन करने से हम एक स्वस्थ व निरोगी जीवन भी व्यतीत कर सकते है। आज हम आपको यहाँ बताने जा रहे है की अगर आप केला खाते है तो उससे आपके शरीर को क्या क्या फायदे होते है। और इसका सेवन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए।
Google
केले का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में जो जो फायदे देखने को मिलते है वह कुछ इस प्रकार है।
वजन कम करने में मददगार है केला :-
Google
क्या आप जानते है की केला सेवन करने से आप अपना बढ़ता वजन को भी नियंत्रण में कर सकते है। मोटापा शरीर की सुंदरता को खराब करने का काम करता है। वजन बढ़ने से कई बीमारियां भी शरीर को लगने का खतरा बन जाता है। लोग वजन कम करने के लिए कितने उपाय करते है। लेकिन इन सबसे वजन कम नहीं होता बल्कि शरीर को नुकसान होने लगता है। लेकिन आपको अपना वजन कम करने के लिए बस इतना करना है कि सुबह सुबह केला खाकर गरम पानी का सेवन करें ऐसा करने से ही आपका काफी वजन कम होने लगता है।
दिल के लिए लाभदायक है केला :-
केला खाना हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। क्योंकि केला खाने से शरीर को पोटेशियम मिलता है। इसका सेवन करने से यह शरीर में खून में मिलकर हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। इसीलिए डॉक्टर भी दिल के रोगी को केला नियमित खाने की सलाह देते है।
आँखों के लिए अच्छा है केला :-
केला सेवन करने से शरीर को कई तरह के विटामिन मिलते है लेकिन केले के अंदर सबसे ज्यादा विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए का सेवन करने से हमारे आँखों की रोशनी बढ़ती है और केला खाना हमारी आँखों के लिए बहुत लाभदायक रहता है।
शरीर को ऊर्जा प्रदान करे :-
केला हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। अगर आपको कोई खेल खेलना है या किसी काम को करके आपको थकान महसूस होती है तो केला खाना दोनों ही के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को काम करने की शक्ति मिलती है। इसीलिए आपने देखा होगा खिलाडी खेलने से पहले केला खाना पसंद करते है।
मधुमेह में लाभदायक :-
केला सेवन करने से शरीर को न सिर्फ भूख से छुटकारा मिलता है बल्कि इसका सेवन करना मधुमेह के रोगी के लिए बहुत लाभदायक रहता है। केला सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रण में रहती है। इसीलिए मधुमेह के रोगी को नियमित रूप से केले का सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन बढ़ाने में लाभदायक है केला और दूध :-
क्या आप आपने पतले शरीर से परेशान है और अपना वजन बढ़ाने के लिए आप तरह तरह के उपाय भी कर चुके है लेकिन कुछ फायदा नहीं मिला ऐसे में केला आपकी बहुत मदद कर सकता है। क्योंकि केला अगर दूध के साथ सेवन किया जाये तो यह हमारे शरीर का वजन बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो केला और दूध दोनों का सेवन एक साथ करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।
अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा है या आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। और हमारे आने वाले पोस्ट को पढ़ने के लिए हमें फॉलो भी जरूर कर लें।

Comments