चिकन का सेवन करने वाले इस ख़बर को एक बार जरूर पढ़े || Health Benefit Of Eating Chicken In Hindi

चिकन का सेवन करने वाले इस ख़बर को एक बार जरूर पढ़े || Health Benefit Of Eating Chicken In Hindi
पूरी दुनिया में लगभग आधी से ज्यादा जनसंख्या मांसाहारी होती है। लेकिन भारत में लगभग आधे ऐसे लोग है जो शाकाहारी है। मासाहार करना वैसे तो गलत माना जाता है और यह शाकाहारी खाने की तुलना में इतना अच्छा नहीं होता क्योंकि यह आसानी से शरीर में नहीं पचता जिसके कारण हमें अपच की समस्या भी हो सकती है। लेकिन कई लोगो की माने तो चिकन खाना हमारे शरीर के लिए अच्छा भी रहता है। यह अन्य मांसाहार की तुलना में जल्दी पचता है और हमारे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुँचाता। इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन कैल्शियम व अन्य पौषक तत्व आसानी से मिल जाते है जिनके लिए हमें शाकाहारी खाने में जुजना पड़ता है।
Google
आज हम आपको बताने जा रहे है की अगर आप मांसाहारी है और चिकन का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर को क्या क्या फायदे होते है। और किसे इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।
इसका सेवन करने से हमारे शरीर में जो जो फायदे होते है वह कुछ इस प्रकार है।
हड्डियों का मजबूत बनाये :-
चिकन में कैल्शियम व फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फास्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह उन लोगो के लिए बहुत अच्छा होता है जो लोग हड्डियों की कमजोरी के कारण परेशान रहते है।
दिल को सुरक्षित रखे :-
वैसे तो इसमें कोलोस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल के लिए अच्छा नहीं होता लेकिन इसके साथ साथ इसमें नियासिन भी पाया जाता है जो शरीर से कोलोस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।
रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाये :-
इसके अंदर बहुत सारे खनिज पदार्थ पाए जाते है जो हमारे शरीर को रोगो से बचाने का काम भी करते है। इसीलिए ऐसे रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

Comments