सावधान ! नहाते समय कभी भूलकर भी न करें यह गलतियां वरना बहुत पछतायेंगे || Healthy Bath Tips In Hindi

सावधान ! नहाते समय कभी भूलकर भी न करें यह गलतियां वरना बहुत पछतायेंगे || Healthy Bath Tips In Hindi

नहाना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नहाने से न सिर्फ आपको तरोताजा महसूस होता है बल्कि इसके साथ साथ हमारे शरीर पर मौजूदा खतरनाक तत्वों को भी हम नहा कर अपने शरीर से साफ़ कर सकते है। इसीलिए कहा जाता है की अगर स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो सुबह उठते ही हमें नहाना चाहिए।
Google
लेकिन क्या आप जानते है की हम जाने अनजाने में नहाते समय बहुत सी ऐसी गलतियां भी करते है। जो हमारे शरीर व हमारे स्वास्थ के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसा करने से त्वचा के साथ साथ हमारे बालों व शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको वही बताने जा रहे है की आपको नहाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। वो ध्यान में रखने वाले बातें कुछ इस प्रकार है।
बालों के लिए :-
सुंदर व लंबे बाल सभी पाना चाहते है। क्योंकि बालों से ही इंसान की खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन आज कल लोग अच्छा दिखने के लिए बालों में रोज शैम्पू का इस्तेमाल करते है। जिसके कारण आज सभी के बाल कमजोर होते जा रहे है और आज कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते है टूटने लगते है। इसीलिए हमें नहाते समय यह ध्यान में रखना चाहिए की रोज शैम्पू का इस्तेमाल न करें।
ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें :-
सर्दियों में सभी लगभग गर्म पानी से नहाते है लेकिन अधिक गर्म पानी से नहाने से हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अधिक गर्म पानी न तो हमारी त्वचा के लिए अच्छा होता है और न ही हमारे बालों के लिए अच्छा रहता है। इसीलिए हमें नहाते समय यह ध्यान में जरूर रखना चाहिए की पानी ज्यादा गर्म न हो।
बालों को अधिक रगड़ कर साफ़ करना :-
नहाने के बाद जब हम शरीर के पानी को साफ़ करने के लिए उसे कपड़े से पोंछते है तब कई लोग अपने बालों को रगड़ कर साफ़ करते है लेकिन ऐसा करना आपके बालों के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि गीले बालों की जड़े कमजोर होती है। जिसके कारण बाल कमजोर हो जाते है समय से पहले टूटने लगते है।
तो ये थी वो बातें जो हमें नहाते समय ध्यान में जरूर रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है।

Comments